Flanges क्या हैं | Flanges कितने प्रकार के होतें हैं | - tech knowledge
नमस्कार मेरा नाम Golu Singh हैं और स्वागत हैं मेरे ब्लॉग पर दोस्तों अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं जैसे कि इंडस्ट्रीज ऑइल एंड गैस फिल्ड में जुड़े हैं तो आप लोगों ने देखा होगा कि कैसे दो पाइपों को एक साथ वेल्ड करके जोड़ा जाता है
किन्तु अगर पाइप लाइन मे कोई गडबडी आ जाने पर मेंटेनेंस के लिए उसे हम खोल या पाइप को अलग नहीं कर सकते है
बस एक ही उपाय हैं उसे काट के ही दो भागों में अलग करना पड़ेगा जिससे कि पाइप खराब यानी नुकसान हो जाएगा।
लेकिन क्या आप को पता हैं बिना Welding के भी पाइप को Flange के माध्यम से जोड़ा जा सकता है
तो आज के लेख के माध्यम से जानेंगे की Flanges क्या हैं Flanges कितने प्रकार के होतें हैं और इसका उपयोग कहा कहा होता हैं तो अगर आप पाइप फिटर से अपना करियर बनाना चाहते हैं तो निवेदन है कि इस लेख को ध्यान से पूरा पढ़े ताकि आपको अच्छे से जानकारी प्राप्त हो
तो आइए जानते हैं —
फ्लैंच क्या है ?
फ्लैंच एक प्रकार का temporary कनेक्शन मेथड हैं जिसकी सहायता से किसी भी दो पाइप को या पाइप से किसी भी equipment को जोड़ सकते हैं
मान लीजिए आपको दो पाइप को ज्वाइंट करनी हो तो आप Welding भी कर सकते हैं लेकिन वह परमामेंट हो जाएगा जिसे हम बाद में खोल नहीं सकते
तो Flanges का इस्तेमाल इसी लिए किया जाता है कि फ्यूचर में हम कभी भी मेंटेनेंस इत्यादि की जरूरत पड़ने पर आसानी से दो पाइप को अलग किया जा सके अगर इसके पार्ट की बात की जाय तो
Flanges में बेशकली एक तो Flange होता हैं इसके अलावा गैसकेट होता है जो दो फ्लैंच के बीच में सील प्रोवाइड का काम करता हैं और Nut Bolt का भी यूज किया जाता हैं ताकि दो फ्लैंच को एक दूसरे से अटैच करके यानी कि जोड़ के रखता हैं दो फ्लैंच को आसानी से खोल के अलग किया जा सके आप जैसे कि उपर के फोटो में दे सकते हैं
फ्लैंच (Flanges) का उपयोग क्या होता हैं?
Flanges (फ्लैंच) का उपयोग पाइपों को एक दूसरे से जोड़ने अथवा, अगर पाइप के बीच में वाल्व को लगानी हो तो दो Flanges फ्लैंच के माध्यम से आसानी से stud Bolt gasket द्वारा जोड़ा जा सकता है
Flanges का उपयोग ज्यादातर इंडस्ट्रीज लाइन में वाल्व और और अन्य छोटे बड़े equipment को को जोड़ने के उपयोग मे लिया जाता है
FLANGES फ्लैंच के प्रकार :
Flanges (फ्लैंज) का उपयोग इंडस्ट्रीज में अलग अलग प्रकार के उपयोग मे लिया जाता जो कि पाइप के साइज प्रेसर और शिड्यूल के हिसाब से किया जाता है
ज्यादातर उपयोग में मे लिए जाने वाला फ्लैंज (Flanges)
1. वेल्ड नेक फ्लैंज ( Weld Neck Flanges
2. स्लिप आंन फ्लैंज (Slip On Flanges)
3. थ्रेड फ्लैंज (therd Flanges)
4. लैप ज्वाइंट फ्लैंज (Lap Joint Flanges)
5. ब्लाइंड फ्लैंज ( Blind Flanges)
6. साकेट वेल्ड फ्लैंज ( Sucket Weld Flanges)
वेल्ड नेक फ्लैंज ( Weld Neck Flanges)
वेल्ड नेक फ्लैंज में पाइप का फेस और फ्लैंच के पीछे का फेस को आपस में बट ज्वाइंट यानी कि welding करके जोड़ा जाता है वेल्ड नेक फ्लैंज ( Weld Neck Flanges) हमेसा ज्यादा प्रेसर वाले पाइप लाइन मे प्रयोग किया जाता है ये देखने में पीछे की तरफ बुलना आकर की होती हैं
लैप ज्वाइंट फ्लैंज (Lap Joint Flanges)
लैप ज्वाइंट फ्लैंज का प्रयोग कालर स्टफ इंड के साथ किया जाता है तथा फ्लैंज पाइप के साथ लूज यानी फ्लैंज चारों तरफ घूमता रहता हैं
ब्लाइंड फ्लैंज ( Blind Flanges
ब्लाइंड फ्लैंज का प्रयोग पाइप के लास्ट यानी कि अंत में पाइप लाइन को बंद करने लगायी जाती हैं जहा पाइप लाइन को भविष्य में खोलने की आवश्यक्ता होती हैं ब्लाइंड फ्लैंज का प्रयोग किया जाता है
थ्रेड फ्लैंज (threaed Flanges)
थ्रेड फ्लैंज को Screwed Flanges भी कहते हैं ये फ्लैंज हाई प्रेसर और हाई टेंपरेचर के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है इसका उपयोग यूटिलिटी system में ज्यादा उपयोग किया जाता है इसका इस्तेमाल एयर लाइन पानी का लाइन इन सब जगहों पर उपयोग मे किया जाता है थ्रेड फ्लैंज का जो बोर होता है उसके अंदर थ्रेड किया होता है
साकेट वेल्ड फ्लैंज ( Sucket Weld Flanges)
साकेट वेल्ड फ्लैंज का प्रयोग Low pressure , Low Temperature एप्लिकेशन के लिए सुट्टेबल होता है
स्लिप आंन फ्लैंज (Slip On Flanges)
स्लिप आंन फ्लैंज इस फ्लैंज की खासियत होती हैं कि पाइप की OD और Flanges इंन साइड बोर का डाया बराबर होता है और पाइप को इसके अंदर डाल सकते हैं
निष्कर्ष
दोस्तों आशा करते हैं आपको फ्लैंज से संबधित सारे सवालों का जवाब मिला होगा
यदि फिर भी आपको किसी सवाल को लेकर कन्फ्यूजन हैं हों रहा होगा तो आप कमेंट करे ताकि आपके सवालों का जवाब दे सकूँ
और दोस्तों कैसा लगा हमारा Flanges क्या हैं | Flanges कितने प्रकार के होतें हैं ये आर्टिकल कमेंट बॉक्स में हमे कमेंट करके जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे ताकि ऐसा लेख पढ़ के उनको भी सहायता मिले